कोटद्वार की डॉ. सुनीता डंडरियाल को मिला वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पुरस्कार

कोटद्वार। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षिका डॉ. सुनीता डंडरियाल को शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, महापौर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. डंडरियाल को सम्मानित किया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी मजबूत करता है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *