कोटद्वार। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल, कोटद्वार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी दुगड्डा बीडी रतूड़ी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हुई थी। पहले चरण में संचालक मंडल (डायरेक्टर) के चुनाव कराए गए। इसमें 14 नामांकन हुए थे, जिनमें से 13 डायरेक्टर चुने गए। पंकज रावत को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।किया।