श्रीनगर के आदिति पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जिले की बूथ सशक्तिकरण जिला कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्र की सरल टीम के सदस्य अभिषेक वाजपेई ने बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ को मजबूत करना ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आधार है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से 26 अगस्त तक मंडल स्तर पर बूथ सशक्तिकरण की कार्ययोजना संपन्न की जाएगी। इसके बाद 27 अगस्त से 30 अगस्त तक शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना को प्रभावी रूप से संपन्न किया जाएगा।

प्रदेश की सरल टीम के सदस्य अभिषेक वाजपेई ने बूथों को तकनीकी एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत करने, सरल ऐप के माध्यम से आवश्यक जानकारी को अपडेट करने तथा बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया।
जिला बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना के संयोजक महिपाल नेगी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत सिंह रावत, आईटी संयोजक विवेक ममगाईं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी, सहसंयोजक क्रांति किशोर नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि जुयाल, सीमा भंडारी, मधु खुगशाल, डॉ. रजनी रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, कल्जीखाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान, कोट मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, जिला मंत्री रमेश मंद्रवाल, सतपुली मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र, बिरोंखाल मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, पौड़ी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल, ग्रामीण पौड़ी मंडल अध्यक्ष संतोषी रावत, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा नेगी , श्रीनगर मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर , सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया।