धामी सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण, कोटद्वार में ‘सेवा, सुशासन, समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को कोटद्वार स्थित जिला उद्योग केंद्र में “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल रहीं। इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन तथा विकास के पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *