जसपाल नेगी
पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को पाबौ में नशामुक्ति व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
शुक्रवार को पाबौ बाजार में आयोजित गोष्ठी में ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि ट्रस्ट थलीसैंण क्षेत्र में पिछले लंबे समय से निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। अभी तक ट्रस्ट द्वारा 12 से अधिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके है। बताया कि 28 जून को थलीसैंण में ट्रस्ट 13वां निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में ट्रस्ट की ओर से भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही लोगों से ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। इस मौके पर संदीप रावत, महेश कपरवाण, प्रदीप आदि शामिल रहे।