पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

देहरादून: 24 मई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर स्वर्गीय मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसमर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कैलाश विजयवर्गीय ने भावुक शब्दों में कहा, “समाज ने एक अनुशासित नेता को खो दिया, उत्तराखंड के शेर को श्रद्धांजलि।”

उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *