मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार खड़खड़ी घाट के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी जी को आज पूरे राजकीय सम्मान और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोक और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सभी नेताओं ने खण्डूड़ी जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन का प्रतीक बताया। अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट के लिए रवाना किया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *