चारधाम यात्रा में चल रहा सघंन चेकिंग अभियान

जसपाल नेगी

पौड़ी। जिले के चारधाम यात्रामार्ग पर यातायात के नियमों का पालन करवाने और सुगम यात्रा करवाने को लेकर परिवहन विभाग सघंन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार आर्य ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने पर यात्रा मार्गो पर वाहनों का भार बढ़ जाता है। इस दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर वाहनों का संचालन करते है जिससे दुर्घटनाओं के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। बताया कि परिवहन विभाग यात्रियों को सुगम यात्रा करवाने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। बताया कि जिले के देवप्रयाग- श्रीनगर- रुद्रप्रयाग-गौचर चारधाम यात्रा मार्ग पर परिवहन विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है।

चेकिंग के दौरान वाहनों के ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, लाइसेंस, इन्सोरेंस, फिटनेस, हेल्मेट, सीट बेल्ट की जांच की जा रही है। बताया कि चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार, खतरनाक तरीके से वाहन का संचालन करने, ओवरलोडिंग, वाहन का व्यावसायिक प्रयोग करने आदि के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यात्रियों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की जा रही है। अभी तक यातायात का नियमों का उल्लंघन करने पर अभी तक 593 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें 91बस, 135 टैक्सी, 102 मैक्सी, 115 भारी वाहन और 150 प्राइवेट वाहन शामिल रहे। उन्होंने सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की है। चेकिंग अभियान में सहायक निरीक्षक आशीष नैनवाल, सोनाली, महाराज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *