कोटद्वार के विकास पर विचार गोष्ठी आयोजित

रविवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित के स्क्वायर होटल में कोटद्वार के विकास को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। इस विचार गोष्ठी में कोटद्वार के अब तक के कई पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरूआत दिवंगत छात्र नेता पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रशाद नैथानी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनमोहन बलूनी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत डोबरियाल,पूर्व छात्र अध्यक्ष अनुज खण्डूरी पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में पहले छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल काला ने कहा कि जब उनके समय में राजनीति होती थी तो वह सड़क पर संघर्ष करते थे,वर्तमान में युवा छात्र नेताओं को भी जनहित के मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर जूझना चाहिए।जिससे कोटद्वार का सर्वागीण विकास हो सके पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश चमोली ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एक महीने के अंतराल में होने चाहिए जिससे कोटद्वार के विकास वह सकारात्मक चर्चा हो सकेगी।पूर्व अध्यक्ष अमित नेगी ने कहा कि वर्तमान में सब को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कोटद्वार के विकास के लिए आगे आना चाहिए पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन बिंजोला ने कहा कि कोटद्वार का वस्तिक विकास करना है तो छात्र नेताओं को एक जुट होना पड़ेगा।गोष्ठी के आयोजनकर्ता बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य कोटद्वार के विकास को लेकर चर्चा करना था।

कोटद्वार को आगे ले जाने में पूर्व छात्र नेताओं की क्या भूमिका हो सकती है और वे वर्तमान में शहर के विकास में इस प्रकार अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं ।उन्होंने कहा कि यह कार्यकम ग़ैर राजनीतिक था इसका मक़सद केवल कोटद्वार के विकास पर चर्चा करना था आगे भी लगातार इस प्रकार  के आयोजन होते रहेंगे और समय समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े मनीषियों के साथ चर्चा वार्ता करते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विपिन कोटनाला ,दीवान सिंह रावत,राजीव सेमवाल, अमित नेगी, हर्षवर्धन बिंजोला,अभिषेक कुकरेती ,प्रभाकर रावत बीरेन्द्र बखण्डी, सुभाष पांडे,  महेश कुकरेती वरदान बुड़कोटी, सिदार्थ नेठानी, सूरज राणा, अमितराज, मोहन सिंह नेगी ,राजीव पटवाल ,मनदीप पटवाल आदि छात्र नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *