कोटद्वार। श्री बालाजी मन्दिर सेवक के 100 सदस्यों का दल वृंदावन धाम,बरसाना और घाटा मेहन्दीपुर श्रीबालाजी धाम,श्री खाटू श्याम जी मन्दिर ,श्री सालासर धाम, रानी सती मन्दिर झुन्झुनूं राजस्थान दर्शन कर आज सकुशल कोटद्वार पहुँचा। जानकारी देते हुए श्रीबालाजी मन्दिर सेवक समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार रात को चार दिवसीय यात्रा श्रीबालाजी मन्दिर सेवक समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी के नेतृत्व में 100 सदस्यों का दल 2 बसो से रात्रि 8 बजे श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार से वृंदावन,बरसाना और घाटा मेहन्दीपुर श्रीबालाजी धाम राजस्थान के लिए प्रस्थान किया।

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को प्रातःकाल वृंदावन मे धर्मशाला पहुँच कर स्नान कर सभी भक्तजनो ने निधिवन, बाँके बिहारी लाल,राधा बल्लभ, स्नेह बिहारी,प्रेम मन्दिर,यमुना जी दर्शन करके दोपहर को बरसाना धाम श्री राधा रानी जी, कीर्ति मंदिर के दर्शन करके रात्रि श्री बालाजी मेहन्दीपुर धाम पहुंचे।15 फरवरी को श्री बालाजी महाराज, भैरो बाबा, श्री प्रेतराज सरकार,सीताराम मन्दिर के दर्शन कर सभी प्रदेशवासियो के लिए सुख समृद्धी की कामना कर गुरू महाराज श्री धीरजपुरी गोस्वामी जी द्वारा शिवरात्रि पर्व पर श्री राम दूत कृपा आश्रम मे अयोजित सुन्दर काण्ड और श्री बालाजी के भजनो फगवाडा से आये भजन गायक हैप्पी जी द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया।गुरू महाराज जी द्वारा आरती कर श्री बालाजी महाराज को छप्पन भोग और महा प्रसाद का भोग लगाकर महा प्रसाद का वितरण कर सभी प्रदेशो से आये भक्तजनो को अपना आशीर्वाद दिया।

सभी भक्तजनो ने प्रसाद ग्रहण कर 151 फीट के हनुमान जी और सुरसा गुफा के दर्शन कर शिव दुर्गा मंदिर एक पहाड़ पर काली माता,शिव जी,अंजनी माता मंदिर, बाबा बरफानी धाम मंदिर के दर्शन कर सायंकालीन आरती मे सम्मिलित होकर पवित्र जल के छींटे प्राप्त किए। रात्रि मे श्री दिनेशपुरी जी गोस्वामी महन्त शिव दुर्गा मंदिर मे दीप प्रज्वलित कर भोलेनाथ की महिमा भजन संध्या का शुभारम्भ किया।

भक्तो ने गाजियाबाद से आये भजन गायक सन्जू शर्मा (पागल),हिमांशी कौशल सहारनपुर,भरत सहारनपुरिया, बृजराज लक्खा(आगरा) से आये गायको ने बालाजी महाराज, भोलेनाथ,सीता रसोई के भजनो का गुणगान किया।सन्जू पागल के गाये भोले की बारात पर सभी भक्तजन झूम उठे।प्रातःकाल सभी भक्तजनो ने गुरू महाराज श्री धीरज पुरी जी का स्नेह आशीर्वाद और प्रसाद पाकर 16 फरवरी को बस से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए प्रस्थान किया।खाटू श्याम पहुंच कर सभी भक्तो ने निशान लेकर ढोल नगाडो के साथ नाचते हुए।श्री श्याम बाबा के दर्शन किए, श्याम कुंड मे पवित्र जल के छीटे लिए उसके बाद सालासर धाम पहुंच कर सालासर बालाजी के दर्शन करके रात्रि विश्राम किया।

17 फरवरी को दादी रानी सती झुन्झुनूं के दर्शन करके सबके लिए सुख शांति की कामना करके वापसी कोटद्वार के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर यात्रा दल के प्रमुख सुशील भाटिया,सोहन क्षेत्री,हरीश अरोड़ा,कपिल,कर्मवीर,अर्जुन,साहिल,अभिषेक,सतेश्र्वरी गुसाई, अनुसूया रावत,पूनम देवी,बीना लखेड़ा,आशा ध्यानी,अनीता काला,सरोज,मालतीभण्डारी,माधुरी,आशा,लक्ष्मी,दीपा,शान्ति,सुषमा,लीला,रश्मी,रजनी,रेखा,संजीव गुप्ता,श्वेता,ललित,प्रिया,रमेश कुण्डलिया,झब्बर सिंह, प्रदीप, जगपाल बिष्ट,सीता देवी,आंचल,गंगा,मनीषा सैनी,सुनीता जागड़ा,चम्पा,मुन्नी देवी,सुमन भण्डारी,पूनम,सुलोचना,गोदम्बरी,सुबोधनी,बंसुधरा, बबीता रावत,पूजा भारद्वाज,लता जुयाल,सुनीता गुसाई, सुनीता धस्माना,सुमित्रा,नंदा देवी,कंचन,सुमन,शशि,दर्शनी,बरोज, वीकेभट्ट,बालमुकुन्दध्यानी,सुशीलभारद्वाज,अक्षिता,आयुश,संगीता,सावित्री, विघाता, वीरेंद्र रावत
रेखा,सुनीता,सुनीता,शाह,विमला,उर्मिला,लीला देवी,संगीता पटवाल,सतेन्द्र धस्माना,विजय लक्ष्मी,सुरजी पटवाल ,मीनाक्षी,मीना देवी,बंसती नेगी मनोज राणा,गायत्री, रिद्धि,मनीष राय,कोमल,नर्मदा,किरन खत्री,वैभव,वैभवी, आयंश,ऊषा देवी,मोनिका,कुसुम लता, वीरेंद्र हिमांशु रावत,सरदार मंगल सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।