26 फरवरी को होगा श्रीनगर बाजार क्षेत्र का हिंदू सम्मेलन

श्रीनगर बाजार क्षेत्र का 26 फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को आदिति पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक राहुल ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यों की एक व्यापक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक, सहसंयोजक, संरक्षक, सह-संरक्षक, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के लिए स्वयं सहायता समूह, कीर्तन मंडलियां, निरंकारी मिशन, वाल्मीकि समाज, अवकाश प्राप्त कर्मचारी संघ, व्यापार सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला महामंत्री गणेश भट्ट को हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।वहीं गिरीश पैन्यूली, सुधीर जोशी, प्रमिला भंडारी, दिनेश असवाल एवं वासुदेव कंडारी को सहसंयोजक बनाया गया है।

हिमांशु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा शंकर मणि मिश्रा एवं संजय गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सम्मेलन के संरक्षक नागेश्वर मंदिर के महंत नितिन पुरी, प्रदीप मल, प्रेम बल्लभ नैथानी, बसंती नेगी, अजब सिंह रावत, दिनेश डिमरी, डॉ. डी.पी. तोमर, अतर सिंह असवाल, राकेश ध्यानी, जय बल्लभ पंत, संजय जैन, नवनीत जैन, मोहनलाल जैन, प्रेमलाल पांडे, श्रीराम ज्वेलर्स के श्रीराम, रमा अग्रवाल, राजीव वर्मा, संजीव अग्रवाल एवं संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य नौटियाल को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में अंजना डोभाल, शुभम प्रभाकर, अर्जुन भंडारी, अंजनी देवी भंडारी, अंजना रावत, उज्ज्वल अग्रवाल, जेलेश सबरवाल, प्रभात पांडे, हीरालाल जैन, राजेंद्र बर्थवाल, अनुज जोशी, आनंद भंडारी, रामेश्वरी देवी, शांति भट्ट, आशीष उनियाल, रेनू सुंदर्याल, झाबर सिंह रावत, हिमांशु भंडारी, रेखा रावत, दीपक कुमार, नंदा देवी, रमेश रमोला, पूजा गौतम, कुशालानाथ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पत्रक वितरण, फ्लेक्स एवं प्रचार-प्रसार हेतु वार्ड-वार टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर पत्रक वितरण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक, भव्य और प्रेरणादायक सिद्ध होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *