आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के मेधावी छात्र जय अग्रवाल ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम ने छात्र को ₹5000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होती हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम की प्रेरणा देती हैं।
इससे पूर्व भी विद्यालय में छात्र का अभिनंदन किया गया था। साथ ही छात्र ने अन्य विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपनी सफलता के अनुभव साझा किए।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।