आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के छात्र जय अग्रवाल ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया

आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन विद्यालय के मेधावी छात्र जय अग्रवाल ने इतिहास विषय से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है।प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सुंदरियाल ने छात्र आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के मेधावी छात्र जय अग्रवाल ने इतिहास विषय से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जय अग्रवाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल से 2017 में कक्षा 10 में 95% और 2019 में कक्षा 12 की परीक्षा 86.60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययनशीलता का परिणाम है।

 

सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सुंदरियाल ने छात्र को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा, “जय की यह उपलब्धि हमारे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।”जय ने छात्रों के सवालों के जवाब में कहा, “लक्ष्य तय करो, लगातार मेहनत करो और आत्मविश्वास रखो सफलता पक्की है!”अंत में, प्रधानाचार्य ने स्कूल परिवार की ओर से जय को बधाई दी और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *