नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की।
पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें नितिन नवीन के साथ युवा मोर्चा में मिलकर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने नितिन नवीन को मृदुल स्वभाव एवं सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व बताया। श्री रावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहते हुए नितिन नवीन ने भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री के रूप में नितिन नवीन ने निष्पक्षता और बेदाग छवि के साथ अनेक विकास कार्य कराए। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से पार्टी को नई दिशा मिली है।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पूरी भाजपा, विशेषकर युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की।
बैठक में ओम प्रकाश बलूनी, पीयूष सुयाल, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, जिला महामंत्री युवा मोर्चा शुभम रावत, नमन भटनागर,पंकज भाटिया पूर्व नगर अध्यक्ष,गजेंद्र सिंह रावत, दीपक काला पूर्व प्रधान,अंकुर भंडारी,सुदेश गोडियाल, पूर्व जिला मंत्री राकेश देवरानी,विनोद रावत,विपिन चावला,विपिन रावत, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष करमचंद प्रजापति, राजीव प्रजापति पूर्व जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, शमशाद अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।