कोटद्वार तहसील में मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती

कोटद्वार। भारत रत्न, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती बुधवार तहसील परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सोहन सिंह सैनी एवं तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

अधिकारियों ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने राष्ट्रहित में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी नीतियों और आदर्शों से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।

जयंती कार्यक्रम में तहसील के समस्त कर्मचारियों ने भी भाग लिया और पंडित पंत के योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *