राठ महोत्सव के समापन अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले महानुभावों को समलौण सम्मान से किया सम्मानित     

गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। राठ महोत्सव के समापन अवसर पर उत्तराखंड के लोकप्रिय थड़िया,चौंफला,झुमेलो रंगारंग लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था समलौण द्वारा आयोजित दसवां राठ महोत्सव का आयोजन थलीसैंण विकास खण्ड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकीसै॑ण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ऑर्डिनरी कैप्टन कैप्टन कैप्टन नंदन सिंह नेगी द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना की गई,तदोपरांत संस्था द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं एवं शाल ओढ़कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया,उसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय परिसर में राठ महोत्सव को यादगार बनाने के लिए देवदार का समलौण पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महोत्सव के संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल द्वारा दैणा ह्वेया॑ खोली कू गणेशा से किया। थड़िया चौंफला झुमेलो लोकनृत्य में विकास खंड थलीसैंण,खिर्सू एवं पाबौ के महिला मंगल दलों एवं समलौण सेना ग्राम खण्डगाव॑,बगड,मलुण्ड,सौलाणा,कनाकोट,बड़ेथ,धौलाण,कोटी,बा॑जकोट,चुठाणी,खण्डुली,मरगा॑व,पैलार,जाख,लद्वाड़ी,पाटुली,साकरसै॑ण,कोठी,सिमड़ी आदि गांवों के तीनों विकास खण्डों का सुन्दर संगम बना। जिसमें प्रतियोगिता के रूप में प्रथम स्थान विकास खण्ड थलीसैंण के ग्राम सौलाणा,द्वितीय बड़ेथ,तृतीय स्थान विकास खंड खिर्सू के ग्राम चुठाणी ने प्राप्त किया,महिला मंगल दलों एवं समलौण सेनाओं को संस्था द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर जनपद उत्तरकाशी से गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक एवं उत्कृष्ट शिक्षक डॉ.शम्भू प्रसाद नौटियाल,जनपद चमोली के उर्मम घाटी से जनदेश संस्था के संस्थापक कल्पबीर लक्ष्मण सिंह नेगी,वही जनपद चमोली के नागनाथ पोखरी से गोरव सैनानी राजपाल कोटियाल,जनपद पौड़ी के विकास खण्ड पोखड़ा से फील गुड भलू लगदू संस्था के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समलौण सम्मान वहीं जनपद टिहरी गढ़वाल से सुनीता देवी,जनपद पौड़ी के विकास खंड कोट से आशा जखमोला,विकास खण्ड थलीसैंण के ग्राम कोटी से जमुना देवी एवं ग्राम म्योल्ठी से जमुना देवी को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर समलौण राठ मातृ-शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया,वहीं लोक संस्कृति के संरक्षण पर सराहनीय कार्य करने पर डॉ.राकेश भट्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में यूट्यूब चैनल द्वारा संदीप गुसाई,ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र जगमोहन डांगी,सोशल मीडिया के क्षेत्र में प्रमोद खंडूड़ी इसके साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद पौड़ी के विकास खण्ड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज साकरसै॑ण में कार्यरत प्रवक्ता भौतिक विज्ञान महेश पोखरियाल एवं विकास खण्ड थलीसैंण की जनता जूनियर हाईस्कूल जाख के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र सिंह रौथाण को पश्चिमी नयार घाटी उत्कृष्ट सेवा सम्मान से मुख्य अतिथि नंदन सिंह नेगी एवं संस्था के संरक्षक आसाराम पंत के हाथों सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंदन सिंह नेगी ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि राठ क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम करना हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण हर संस्कारों के उपलक्ष में करने की अपील की। उक्त अवसर पर संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने संस्था के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी ने जंगलों को आग से बचाने एवं समलौण संस्था के कार्यो से प्रेरणा लेकर गांव गांव में समलौण पौधारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत एवं जनादेश संस्था के संस्थापक लक्ष्मण सिंह नेगी,गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ.शम्भू प्रसाद नौटियाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण,उपाध्यक्ष मुकेश नौड़ियाल,कोषाध्यक्ष नत्थी राम नौड़ियाल,सदस्य क्रान्ति नौटियाल,रामकृष्ण नौटियाल,प्रदीप बर्त्वाल,भगवान सिंह गुसाई,विनोद सिंह गुसाई, समलौण आंदोलन के राज्य संयोजक मातबर सिंह बर्त्वाल,राज्य संयोजिका सावित्री देवी मंमगाई,हुकुम सिंह कंडारी,विजय रौथाण,शिवसिंह कंडारी,जनपद टिहरी से समलौण मित्र बीरेंद्र सिंह नेगी समलौण सेना नायिका गोदाम्बरी देवी,रेखा गुसाईं,जमुना देवी,सिद्धी देवी,जमुना देवी,सुषमा देवी,पिंकी देवी,सतेश्वरी देवी,बबीता देवी,कु.कंचन एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में समलौण संस्था के सलाहकार एवं महान समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा महोत्सव में 50 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दिनेश चंद्र ख॑करियाल,शिवसिंह कंडारी एवं राकेश भंडारी ने किया,कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधालय के प्रधानाचार्य विश्वम्भर नौटियाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन समलौण संस्था के सचिव नरेन्द्र सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *