पौड़ी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौड़ी जनपद के विकास खण्ड़ कल्जीखाल में नारी शक्ति सम्मान समारोह धूम-धाम से मनाया गया। महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेमपूर्ण भावना प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं विधायक लैन्सडाउन महन्त दलीप रावत एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।
राणा दम्पति द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कि आशा कार्यकर्ती ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षिकाएं सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में रंगमंच कलाकार की बेहतरीन प्रस्तुति रही जिसमें कि लोकगायक अनिल बिष्ट, शिवानी नेगी, प्रेम वल्लभ पंत, संदीप छिलबट की प्रस्तुति रही, लोक गायक अनिल बिष्ट के जागर व गीतों पर लोग जबरदस्त थिरके मनोरंजन किया और कल्जीखाल प्रशासक बीना राणा एवं उत्तराखण्ड़ प्रदेश प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा द्वारा सभी अतिथियों का फूल-मलाओं एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। कल्जीखाल प्रशासक बीना राणा एवं प्रशासक द्वारीखाल महेन्द्र राणा द्वारा महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करने के लिए यह आयोजन किया गया।
महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं द्वारा दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और राणा दम्पति के इस सम्मान को स्वीकार करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया कहा कि राणा ने पहले भी महिलाओं का सम्मान किया है और करते हैं यदि जनता जनार्दन को इसी प्रकार का प्रतिनिधि मिलता रहे तो ऐसा सम्मान भविष्य में भी मिलता रहेगा महिलाओं ने प्रेम प्रकट करते हुए राणा दम्पति का आभार व्यक्त किया। पूर्व मुख्य मंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि राणा दम्पति का यह बहुत ही सार्थक प्रयास है इसमें हमारी संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है। राणा दम्पति द्वारा शुरु से ही समाज के हित में भी अच्छा कार्य किया है और आगे भी करते रहेगें। विशिष्ट अतिथि लैन्सडाउन विधायक और पौड़ी विधायक ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिलाओं का जो सम्मान राणा दम्पति नें दिया है मैं राणा दम्पति को दिल से गहराइयों से धन्यवाद करता हॅू। भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहेगें, इस अवसर पर आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व विभिन्न समूहों की महिलाएं, विकास खंड प्रशासन का समस्त कार्मिक सहित कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, संतोष चंदोला, दरवान सिंह नेगी, अशोक रावत, अजय पटवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और पत्रकार मित्र उपस्थित रहे।