सरकारी धन का गबन करने वाला नगर निगम कोटद्वार में तैनात एकाउण्टेन्ट गिरफ्तार

 

किशन सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि नगर निगम कोटद्वार से वर्ष 2017-18 में रू0 23,89,584/- की धनराशि तत्समय काम करने वाले ठेकेदारों के खातों में भुगतान किया गया। जिसके सम्बन्ध में केवल एक पत्रावली वर्ष 2017-18 में कार्य करने के पश्चात भुगतान हो चुका था। तत्कालीन एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह रावत द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचना कर पुनः वर्ष-2021 में उसी कार्य का भुगतान रू0 17,73,886/- की धनराशि ठेकेदार सुमिता देवी को किया गया। वादी द्वारा थाना कोटद्वार पर दर्ज प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 254/2022, धारा-409/420/467/468/471/120 (बी) भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त सुमिता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह चौधरी एवं अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र राजपाल काम्बोज को दिनांक 08.12.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियोग उपरोक्त में मुख्य अभियुक्त नगर निगम का एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह फरार चल रहा था। चूँकि प्रकरण सरकारी धन के गबन से सम्बन्धित था जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी थी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत फरार अभियुक्त पर रू0 10,000/- का ईनाम घोषित कर एक पुलिस टीम गठित करते हुये मुख्य अभियुक्त पंकज सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस पतारसी सुरागरसी कर सर्विलान्स की मदद से  अभियुक्त पंकज सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *